घरों में गंदे पानी की सप्लाई पर जताया रोष

 

देहरादून। शहर के कई जगहों पर गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक का घेराव किया। चेतावनी दी कि जल्द गंदे पानी की सप्लाई को बंद नहीं किया गया तो तालाबंदी की जाएगी। पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू कालोनी स्थित जल भवन पहुंचे। मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राजकुमार ने कहा कि लोगों के घरों के नलों में लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। स्मार्ट सिटी और जल संस्थान की खुदाई के कारण लोग गंदा पानी पीने को विवश हैं। मन्नूगंज, झंडा मोहल्ला, नया गांव, कांवली रोड, फालतू लाइन, डालनवाला, गांधी रोड, इंदिरा कालोनी, नेमी रोड, बलवीर रोड, तेग बहादुर रोड आदि क्षेत्रों में गंदा पानी घरों में आ रहा है। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, अमित, सोमप्रकाश वाल्मीकि, इमराना प्रवीन, अमित भंडारी, अशोक शर्मा, ओम प्रकाश, शांति रावत, नीरज नेगी, नमन, सुनील कुमार बांगा, अजय बेलवाल आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *