आकाशीय बिजली गिरने से मकान में दरार
रुड़की। बारिश के चलते तड़के अचानक आकाशीय बिजली कड़कड़ाई और दाबकी कलां गांव निवासी सोनू के मकान पर गिर गई। इससे मकान में मौजूद लोगों को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन मकान के एक हिस्से में दरार आ गई। साथ ही मकान में लगे बिजली के पंखे, इनवर्टर और इलैक्ट्रिक वायरिंग भी जलकर खराब हो गई। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
