90 गांवों ने अंधेरे में काटी रात

हरिद्वार। शुक्रवार रात आंधी तूफान के साथ हुई बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी तूफान के कारण बिजली ट्रांसफार्मर के ऊपर पेड़ गिर गए। जिस कारण करीब 90 गांव की आबादी को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक चालीस से ज्यादा गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान पीने और पीने के पानी नहाने एंव रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार रात तेज तूफान आने के कारण अलीपुर, बहादराबाद, सलेमपुर, सुमन नगर, टीहरी विस्थापित कॉलोनी, हरी आश्रय, रोहालकी किशनपुर, अहमदपुर सहदेवपुर, बोंगला, इब्राहिमपुर सहित 90 गांव से ज्यादा गांव में बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। यही नहीं शनिवार सुबह 11 बजे तक भी कई गांव में बिजली सुचारू नहीं हो सकी। बहादराबाद उपखंड अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि तेज तूफान आने से पेड़ की डालियां टूटकर लाइन पर गिर गई थी। कई जगह खंभे टेढ़े हो गए, विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *