किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दे सरकार – आर्य

देहरादून। नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। आर्य ने सरकार से किसानों की फसल का बीमा खर्च भी वहन करने को कहा है। सीएम पुष्कर धामी को लिखे पत्र में यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण पहाड़ से लेकर तराई – भाबर तक किसानों और बागवानों को व्यापक नुकसान हुआ है। खड़ी फसलों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि कहर बनकर टूटी है। आर्य ने कहा है कि एक कृषक पूरे साल चिंता और असुरक्षा के भाव में जीता हैं…, कभी सूखा तो कभी बारिश किसान के सपने तोड़ देती है। इधर, डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, खाद, बीज सब महंगा होने से भी लागत खेती की लागत बढ़ गई है। लेकिन सरकार से पर्याप्त मदद नहीं मिल पा रही है। किसानों के विगत वर्षों की बीमा राशि का ही भुगतान अभी तक नही हुआ है। जबकि फसल बीमा योजना के नाम पर कंपनियां हजारों करोड़ का मुनाफा कमा रही हैं। इसलिए राज्य सरकार पीड़ित किसानों को राहत प्रदान करते हुए तत्काल मुआवजा देने के साथ ही बीमा का खर्च खुद वहन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *