प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल निराशाजनक: कांग्रेस

देहरादून। प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने निराशाजनक करार दिया है। कांग्रेस ने इस मौके पर गुरुवार को सभी जिला मुख्यालयों पर श्वेतपत्र जारी करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार 23 मार्च को एक साल का कार्यकाल पूरा कर रही है, लेकिन पहले एक साल सरकार में किसी भी मोर्चे पर सफल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने इस एक वर्ष के कार्यकाल में केवल जनता को गुमराह करने, मंहगाई, भ्रष्टाचार और बरोजगारी को बढ़ावा देने का काम किया। अंकिता भंडारी, जगदीश हत्याकांड, केदार हत्याकांड जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इसी तरह भर्ती घोटालों ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है, न्याय मांगने पर सरकार युवाओं को पर लाठीचार्ज कर रही है। भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की मिलीभगत सामने आ रही है। उन्होंने कहा जोशीमठ त्रासदी के प्रभावित परिवार सरकार से विस्थापन की आस लगाये हुए हैं परन्तु दो महीने का समय बीत जाने के बाद भी सरकार आपदा पीडितों के विस्थापन तथा पुर्ननिर्माण के लिए ठोस निर्णय लेने में विफल साबित हुई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी 23 मार्च को भाजपा सरकार की एक साल की विफलताओं को जनता के सामने रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *