महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला
पिथौरागढ़। शराब सस्ती व शिक्षा से जुडी चीजों के दामों में बढोत्तरी को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार देवभूमि को शराब स्टेट बनाने में तुली हुई है। महंगाई से लोग परेशान हैं,सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। केंद्र सरकार को दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले सामान से जीएसटी हटानी चाहिए।
