आसाम राइफल्स पूर्व सैनिकों की 29 मार्च को होगी बैठक

पिथौरागढ़। सीमांत में आसाम राइफल्स भूतपूर्व सैनिकों की आगामी 29 मार्च को बैठक होगी। बुधवार को भूतपूर्व सैनिक मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक में संगठन के जनरल सेक्रेटरी तुलसी नायर शिरकत करेंगे। इस दौरान भूतपर्व सैनिकों की समस्याओं, पेंशन, कोर्ट संबंधी मामले को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि को बैठक नगर के डाट पुलिया स्थित एक होटल में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से उक्त बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *