एनएसएस के शिविरार्थियों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के भट्टी गांव में आयोजित शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया । इस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया । उन्होंने लोगों को वन संपदा के संरक्षण के लिए आगे आने को कहा। स्वयंसेवियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया व साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। डॉ. प्रतिभा नेगी ने स्वयंसेवियों को उत्साहित करते हुए राष्ट्र हित मे सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बिपिन पाठक , हेमंत मियान, पंकज सिंह, नेहा बोहरा, गौरव पाठक, दिया मेहरा,ममता खाती,तनूजा मौजूद रहे।
