पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर चाकू लेकर घुसा युवक गिरफ्तार
हरिद्वार। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष के फार्म हाउस की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए युवक ने एक कर्मचारी की पत्नी के साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे पूर्व मंडल अध्यक्ष ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से चाकू मिला है। पूर्व मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी पर केस दर्ज किया है। घटना 23 मार्च रात की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि रात के समय फार्म हाउस में उसका कर्मचारी और उसकी पत्नी मौजूद थी। इस दौरान रात के करीब 9:00 बजे एक संदिग्ध युवक फार्म हाउस की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुआ और कर्मचारी की पत्नी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चंदन सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी रोहालकी किशनपुर की शिकायत पर मिंटू पुत्र महावीर निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया है।
