पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए

रुड़की।  पुलिस ने एक बार फिर कस्बे व क्षेत्र स्थित धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए और निर्धारित मानकों के अनुसार ही इसके संचालन की हिदायत दी। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने स्पीकर हटवाए। कोर्ट के आदेश से सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर के पुलिस द्वारा फोटो लिए गए थे। कुछ दिन बाद ही कुछ धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर निर्धारित से अधिक आवाज में बजाने शुरू कर दिए गए थे। इस समय राज्य में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड परीक्षा के चलते छात्र-छात्राओं को तेज आवाज के कारण पढ़ाई में व्यवधान पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *