शिविर में जांचा 116 लोगों का स्वास्थ्य
रुड़की। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लक्सर के भोगपुर गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें विभाग के डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, और मरीजों को जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई। गर्भवती और धात्री महिलाओं के अलावा नवजात शिशुओं का टीकाकरण भी शिविर में किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने शिविर की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की 200 से भी ज्यादा प्रकार की निशुल्क जांच की सुविधा सरकार दे रही है। जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति वहां मुफ्त जांच करा सकता है। लक्सर सीएचसी प्रभारी डॉ. नलिंद असवाल ने गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सही समय पर जरूरी टीका लगना चाहिए। शिविर में डॉ. सुबोध चमोली ने अपनी टीम के साथ शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें दवा भी दी।
