खीमपुर खीरी घटना में मृत किसानों को आप ने दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश
आम आदमी पार्टी ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना में मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। आप ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। बुधवार को नेपालीफार्म तिराहा पर स्थित आप कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। आप कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। पार्टी संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने आरोप लगाया कि निर्दोष किसानों की मौत यूपी सरकार की दमनकारी नीति का परिणाम है। कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और इन्हें न्याय मिलने तक संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पंवार ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना उत्तराखंड के नवनिर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, मीडिया प्रभारी संजय सिल्सवाल, उमंग देवरानी, राकेश कठैत, जयेंद्र तड़ियाल, धनपाल रावत, प्रवीण असवाल, नरेंद्र कठैत, कुलदीप राणा, विक्रांत भारद्वाज, चंद्रमोहन भट्ट, हरवेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
