यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछे सवाल

बागेश्वर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से सवाल पूछे हैं। उनका कहना है कि उनके प्रतिनिधि सांसद संसद से प्रशन नहीं कर सकते, इसलिए अब वह सीधे सवाल कर रहे हैं। उन्होंने पीएम से पूछा कि अब तक अड़ानी ने बीजेपी को कितने करेाड़ का फंड दिया है। आपके अधिकारिक विदेशी दौरे के बाद अडानी को कितने रुपये मिले। देश के लोगों को वह सूत्र भी बताएं जिससे आपका मित्र अडानी दुनिया के 609 वें स्थान से आठ सालों में दूसरे नंबर के धनी व्यक्ति बन गए। वह सांसद तो नहीं हैं, लेकिन मतदाता जरूर हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भीम कुमार, बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय चन्याल, गौरव सिंह परिहार, संजय कुमार, हेम परिहार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *