शनिवार को खाद-बीच बाजार के लिए रहेगी साप्ताहिक बंदी
विकासनगर।
व्यापार मंडल विकासनगर व खाद बीज के दुकानदारों की बीच बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को खाद-बीच बाजार के लिए साप्ताहिक बंदी रहेगी। नियम का पालन नहीं करने वाले व्यापारी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापार मंडल विकासनगर के अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि शनिवार को विकासनगर में साप्तिहिक बंदी रहेगी। इस दिन दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। बताया कि अब तक खाद बीज की दुकानों को साप्ताहिक बंदी से बाहर रखा गया था, लेकिन अब शनिवार को खाद-बीच की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने वाले व्यापारियों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। खाद-बीच को उतारने के लिए दुकान खोलने की अनुमति रहेगी, लेकिन इसकी पहले जानकारी व्यापार मंडल को देनी पड़ेगी। लोकल ट्रांसपोर्ट पर माल आने पर सामान उतारने की इजाजत नहीं होगी। बैठक में अवतार सिंह, प्रदीप कुमार, मनन अग्रवाल, प्रवीण चौहान, मनवीर सैनी, रविंद्र सैनी, अंकुर, वैभव, केशव गौड़ आदि शामिल रहे।
