पिथौरागढ़। शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने एक वाहन चालक को पकडकर वाहन सीज कर दिया है। पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि झालातोडी निवासी चालक सूरज सिंह चौहान शराब पीकर वाहन चला रहा था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के वाहन को सीज दिया है और एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।