ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया दमखम

पिथौरागढ़

जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह चुफाल व विशिष्ट अतिथि काशी राम गौतम ने किया। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा होती है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। अंडर 11 व 14 वर्ग की प्रतियोगिता में विकासखंड के ओगला, भनड़ा, लधड़ा, लोहारगांव ,आदिचौरा,अजेड़ा ,मिर्थी, डीडीहाट, काडेबरला, ओड़गांव सहित अन्य स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंडर 14 बालिका वर्ग कीखो-खो प्रतियोगिता जूनियर हाई स्कूल अजेड़ा ने जीती। अंडर 11 वर्ग में प्राथमिक विद्यालय डीडीहाट व वेदा पब्लिक स्कूल की टीम ने विजय हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में अजेड़ा व लधड़ा ने बाजी मारी। खेल समन्वयक विरेंद्र कन्याल ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा ब्लॉक स्तर में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाईं ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर किशोर साह, शेखर कफलिया, बलवंत कन्याल, हरिमोहन सिंह, सुनीता लोहिया, विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *