छात्रों के चयन पर अभिभावकों ने जताई खुशी
चमोली। राजकीय प्राथमिक विद्यालय डडुवागाड (चोपता) के दो छात्रों का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के लिए हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताते हुए दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र मनोडी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा पावनी तथा शैलेश जोशी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब दोनों की शिक्षा गैरसैंण स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में होगी। बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय तथा हिमज्योति स्कूल देहरादून के लिए हुआ है।
