सीएचसी चकराता को दस ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मुहैया कराए
विकासनगर
गांवों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कई अन्य संगठन भी आवश्यक मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे अजीम प्रेम जी (एपीजे) फाउंडेशन मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सीएचसी चकराता को दस ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मुहैया कराए गए। फाउंडेशन के जिला समन्वयक रविंद्र जीना ने बताया कि गांवों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए मोबाइल वैन कोविड जांच की जा रही है। आरटी-पीसीआर जांच के सैंपल लेकर संबंधित अस्पताल को मुहैया कराए जाते हैं। इसके साथ ही फांडेशन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ग्रामीणों को कोविड किट भी मुहैया करा रहा है। बुधवार से जौनसार बावर के गांवों में टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान शुरु किया गया है। जल्द ही टीकाकरण के लिए गांवों में मोबाइल वेन रवाना की जाएगी। इससे पूर्व फाउंडेशन की ओर से पीएचसी कालसी को भी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए गए थे। सीएचसी चकराता के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र चौहान ने बताया ऑक्सीजन कंसट्रेटर मिलने से कोविड मरीजों के उपचार में सहायता मिलेगी। इस दौरान राहुल सिंघल, पवन पारासर, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
