गबन के आरोपियों के वाहन सीज
चमोली। जनपद चमोली में अलग-अलग एटीएम से 1 करोड़ 77 लाख 62 हजार रुपये के गबन के मामले में आरोपी आशीष सिंह बिष्ट द्वारा गबन की गई धनराशि से खरीदी गई कार और देवराज सिंह द्वारा प्रयोग किये जा रहे वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस ने गबन से सम्बन्धित मुकदमे में सम्मिलित करते हुए थाना गोपेश्वर में दाखिल किया है। दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीज किये गये वाहनों की कीमत लगभग 13 लाख 75 हजार रुपए से अधिक है।
