महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

रुड़की। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमोद खारी ने लक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने गांवों में जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी बताने के लिए पांच-पांच कार्यकर्ताओं की दस टीम भी बनाई। बैठक की शुरूआत करते हुए प्रदेश सचिव खारी ने कहा कि गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल के अलावा आम आदमी की रसोई में प्रयोग होने वाली रोजाना की सारी जरूरी चीजें लगातार महंगी हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकारी की नाकामी बताएं। सर्वसम्मति से पांच-पांच युवा कार्यकर्ताओं की दस टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व प्रमोद रावल, विरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, मनमोहन सैनी, निशांत कुमार, आशू वर्मा, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, चेतन, अरुण कुमार को दिया गया। बैठक में रवि खारी, आशु कुमार, फरमान, अरशद, विशाल कुमार, शादाब, वसीम, अमित शर्मा, अमरीश कुमार, अकरम, कुलवीर सिंह, मोहित, दीपक कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *