किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिलेगा भाकिस

 

रुद्रपुर। भारतीय किसान संघ ने किसानों की फसल में कटौती, कम कीमत, नमी की मशीनों में अंतर और गन्ना होने के बाद भी मिल बंद करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान संघ के प्रदेश महामंत्री कुंवर पाल सिंह ने कहा डीएम के समक्ष समस्याओं का रखा जाएगा। शनिवार को भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा गन्ना सप्लाई सदस्यों से प्रतिवर्ष 211 और किसानों से गन्ने के भुगतान पर 50 पैसा प्रति कुंतल कटौती की जाती है। बावजूद इसके उनके हितों की अनदेखी की जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने गन्ना बीज निगम को बंद करने, उनके शेयरों को डूबोने और गन्ने की पर्ची समय पर न देने का आरोप लगाते हुए तमाम मुद्दों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष कृष्णकांधा तिवारी ने किसानों से एकजुट होने की अपील की। यहां केहर सिंह, अनिरुद्ध राय, देशराज सिंह, श्रीपाल राणा, अजीत सिंह जोशन, नवनीत मिश्रा, चंदकला चौहान, जोगेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, स्वर्णजीत सिंह, सुदामा मौर्य, जीत सिंह, साहब सिंह, भगवान सिंह, सुरेश सिंह, सोहन सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *