जिले के स्कूलों में बनेंगे लोगों के जरूरी प्रमाणपत्र

पौड़ी। जिले के स्कूलों में जाकर अफसर सटिफिकेट ड्राइव अभियान चलाएंगे। डीएम ने जिले के सभी स्कूलों में कैंप का आयोजन करते हुए आय, जाति, मूल निवास, जन्म आदि प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए है। बुधवार को उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम-2011 के तहत प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण करने संबंधी बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने अफसरो को यह निर्देश दिए। कहा कि सीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री घोषणा, कोविड वैक्सीनेशन, स्कूलों और अन्य क्षेत्रों में पेयजल सहित अन्य प्राप्त शिकायतों का समय पर पूरा करें। डीएम ने सीडीओ को जिले में प्रमाणपत्र ड्राइव चलाते हुए स्कूलों में कैंप का आयोजन करते हुए आय प्रमाण पत्र, जाति, मूल निवास, जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने अफसरो को साफ निर्देश दिए कि तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्र समय पर बने। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सेवा के अधिकार अधिनियम में तेजी से काम करने वाले विभाग सम्मानित भी किए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, एसडीएम सदर आकाश जोशी, चौबट्टाखाल संदीप कुमार, सीओ पौड़ी प्रेमलाल टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीएस बिष्ट, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, कोषाधिकारी आलोक शाह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *