अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के उपलक्ष्य में पहले मिलेट क्रांति साइकिल रैली का आयोजन 14 से रैली को मुख्यमंत्री धामी करेंगे हरी झंडी दिखाकर रवाना

देहरादून

अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून से पहले मिलेट क्रांति साइकिल रैली का आयोजन 14 अप्रैल से किया जा रहा है। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था की संस्थापक ने सुमन नैनवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्नान पर पहाड़ के बेटी ने इस पूरे अभियान की पहल की है। उन्होंने कहा कि वह पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सुमन ने कहा कि अपने पहाड़ प्रेम को लेकर भारत की प्रथम व सबसे लम्बी मिलेट क्राँति साइकिल रैली 300 किलोमीटर मोटे अनाजों के रख रखाव, खानपान, तथा व्यवसायिक उत्पादन हेतु स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण लोगो में जागरूकता के लिए का आयोजन करने की पहल की है। उन्होंने बताया कि रैली मुख्यमंत्री आवास देहरादून से चलकर चमोली जिले के सीमान्त ग्राम मुन्दोली तक तीन दिनों में पहुंचेगी, जिसमे देश के विभिन्न प्रांतो से भी साइकिलिस्ट व स्वयं सेवी हिस्सा बनेंगे। उन्हेांने बताया कि रैली को 14 अप्रैल बैसाखी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः सात बजे हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली मुख्यत देहरादून से होते हुए ऋषिकेश पहुंचेगी जहां पर रैली का स्वागत ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाई द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद रैली के देवप्रयाग पहुंचने पर क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी रैली का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन देर शाम रैली अपने प्रथम पड़ाव श्रीनगर गढ़वाल पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि जहां पर रैली की अगुवाई पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगें और अगले दिन रैली वापस देहरादून के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर वार्ता में देवेश नैनवाल, जगदीश बावला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *