कांग्रेस ने मांगा सहकारिता मंत्री का इस्तीफा

देहरादून,

कांग्रेसी नेता व अधिवक्ता संदीप चमोली ने कहा है कि 22 वर्षों में उत्तराखंड सहकारिता विभाग में सबसे बड़े सहकारी बैंक भर्ती घोटाले में सहकारिता मंत्री डाक्टर धनसिंह रावत से जवाब मांगा है कि रिपोर्ट कब सार्वजनिक होगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत को अफसर क्यों बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भर्ती हुई उसमें इतना बड़ा घोटाला बिना सहकारिता मंत्री के असम्भव है। भाजपा विधायकों व मंत्रियों ने आरोप लगाया कि भर्तियों में 10-10 लाख लिए जा रहे हैं और उस समय मंत्री व अधिकारियों ने कहा कि गुमराह किया जा रहा है। लेकिन अब जांच में दिख रहा कि बड़ा खेल हुआ है। इसका मतलब यह है कि मंत्री व अधिकारी भी सम्मिलित थे। उन्होंने कहा कि जांच तब शुरू हुई जब भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए, अब नैतिकता के आधार पर सहकारिता मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द सहकारिता मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *