रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

देहरादून। स्वच्छता पखवाड़े के तहत दून रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन पर साफ-सफाई की गई। रेल यात्रियों को भी जागरूक किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के दूसरे दिन रेलवे स्टेशन की दीवारों पर लगे पुराने पोस्टर साफ करवाए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना हो और स्वच्छता के लिए यात्रियों को जागरूक करने से संबंधित पोस्टर लगवाए गए। पेपर लैस टिकट को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। यूटीएस मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया। इस मौके पर वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक दौलत, प्रीतम सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *