डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा: यतीश्वरानंद
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। यह बात उन्होंने नूरपुर पंजनहेड़ी, गाजीवाली, चंडीघाट, फेरुपुर, धनपुरा, अजीतपुर, जमालपुर कलां, बहादरपुर जट्ट आदि ग्रामों में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल कश्यप, पार्षद अनुज सिंह, पिंटू सैनी, अंकित चौहान, अरविंद कुमार, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, मंडल महामंत्री पंकज चौधरी, छोटू जयंत, राजकुमार, कृष्णपाल प्रधान, ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, पंकज चौहान, श्रवण चौहान, ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, अमित राणा आदि शामिल हुए।
