आरएसएस ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धाजंलि
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर द्वारा भारत के सविंधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ मनाई। ज्वालापुर आर्यनगर स्थित चाणक्य शाखा स्थान पर स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए जिला सञ्चालक कुंवर रोहिताश ने बाबा साहेब को भाव पूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा अंग्रेजी हकूमत से देशवासियों को आजादी मिलने के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनोती देश को एक ऐसा सविंधान देने की थी, जिसके अधीन देश का सुचारू रूप से संचालन हो सके। इसके लिए सर्व सहमति से बाबा साहेब की अध्यक्षता में संविधान निर्माण समिति की गठन हुआ। बताया कि डॉ. भीमराव के समाजिक समरसता के विचार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदर्श मानते हुए अपने प्रारम्भ से ही संघ में जाति व्यवस्था का विरोध किया। इस मौके पर बस्ती प्रमुख सुशील, बस्ती प्रमुख राजवीर, ऋतिक, ऋषभ, सतेंद्र ,कुलदीप, संदीप, विनोद आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
