यूथ इम्पलोईब्लिटी प्रोग्राम शुरु
रुड़की। रुड़की कॉलेज आफ इंजीनियरिंग परिसर में यूथ इम्पलोईब्लिटी प्रोग्राम का संचालन टाटा ग्रुप की कम्पनी टीसीएस की ओर से किया जा रहा है। इसका शुभारंभ कंपनी के प्रशिक्षक सुब्रत मुखर्जी, संस्था अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, सचिव नमन बंसल, महानिदेशक प्रो. रमा भार्गव, निदेशक डॉ. विपिन सैनी ने किया। इस दौरान तीन सौ छात्रों को 50 दिन तक छात्रों को तकनीकी, तार्किक, वाक कला, व्यक्तित्व विकास और गणितीय योग्यता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संचालन टीएण्डपी प्रबन्धक नादिया अलीम और आशीष त्यागी ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सुमित चैहान, यशवीर सिंह, अभिनव भटनागर, निशा धीमान आदि उपस्थित रहे।
