हरेला पर्व पर मदरहुड में पौधारोपण
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में पौधरोपण कर हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेन्द्र शर्मा, कुलसचिव डॉ. एनके यादव के द्वारा पौधरोपण किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व सुख समृद्धि की कामना के उददेश्य से मनाया जाता है। हरेला पर्व पर आप सबको एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे की पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इस अवसर पर सभी संकायों के अधिष्ठाता, शिक्षकगण, विभागाध्यक्ष तथा छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनएसएस तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई
