सद्भाव रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया

नई टिहरी। जनपद के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष इब्राहिम के आवास पर सद्भाव रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी की मजबूती से लेकर अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर गहन चर्चा की गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार के निर्देश पर नरेंद्रनगर में सद्भाव रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अल्संख्यकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष तौफीक ने कहा कि आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी जुटने की जरूरत है। पीएम मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाना है। जिसके लिए पूरी रणनीति के तहत काम किया जाना है। कहा कि भाजपा सब का साथ, सबका विकास की नीति के तहत काम कर रही है। अल्पसंख्यकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ लेकर अपने रोजगार व स्वरोजगार को मजबूत करने का काम करें। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता करें। मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रफी गुज्जर ने कहा कि पार्टी की रीती-नीति के अनुसार चलकर प्रदेश व स्थानीय स्तर पर विकास कामों को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर देश-प्रदेश की अमन-शांति के लिए दुआ करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर मोर्चा के जिला महामंत्री असगर अली, रहीश अल्वी, गामी गुज्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष अबरार अहमद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *