राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में शिक्षकों की तैनाती की जाए

विकासनगर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सैंज-कुनैन में जनता दरबार आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉले खरोड़ा में कला संकाय के शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई। नोडल अधिकारी एसडीओ ऊर्जा निगम अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। अधिकारियों ने अटल आवास योजना के पात्र लोगों से आवास आवंटन, खाद्यान्न योजना में मिल रहे राशन से संबंधित जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य यह जानना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को मिल रहा है या नहीं। सभी जानकारी ग्राम स्तर पर जाकर ली जा रही है, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता बनी रही। बताया कि ग्रामीणों ने ग्राम खरोडा में इंटर कालेज में कला संकाय के शिक्षक न होने की शिकायत की। शिक्षा विभाग को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी मोहन सिंह चौहान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित कुमार, प्रधान अजित सिंह राणा, धर्म दत्त डिमरी, नेपाल राणा, अर्जुन राणा, मातबर सिंह राणा, महिपाल सिंह, सियाराम डिमरी, यशपाल राणा, टीकम राणा, शमशेर राणा, सहजराम डिमरी, ग्यारु दत्त डिमरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *