कलयुगी नाती ने किया रिश्ते को तार- तार, बुजुर्ग दादी के साथ किया दुष्कर्म व कुकर्म

विकासनगर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने अपनी बुजुर्ग दादी के साथ जबरन दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने दादी की बुरी तरह से पिटाई की और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। बुआ की तहरीर पर कालसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गुरुवार को एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने कहा कि उसके अपने सगे-भतीजे ने उसकी मां के साथ जबरन दुष्कर्म व कुकर्म किया है। आरोपी का जब उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मां की बुरी तरह से पिटाई की। गाली-गलौज किया व जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने गुरुवार रात को ही गिरफ्तार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *