खुलेआम अभद्रता की निंदा की

पौड़ी। ब्लॉक कांग्रेस नैनीडांडा ने तहसील मुख्यालय बाजार धुमाकोट में पुतला फूंककर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और उनके गनर द्वारा खुलेआम अभद्रता व मारपीट करने की निंदा की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सुंद्रियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धुमाकोट बाजार में नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। मनीष सुंद्रियाल ने कहा कि सरकार में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं की ऐसी हरकतें राज्य के लिए हितकर नहीं हैं। राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई। इस मौके पर रामनिवास, पृथ्वीपाल पर्णवाल, दर्शन सिंह पटवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *