कार्यकारिणी का किया विस्तार

पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य और भाजपा की जिलाध्यक्ष सुषमा रावत की सहमति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गोपाल, महावीर सिंह, राकेश मोहन व रमेशचंद्र को जिला उपाध्यक्ष, भक्ति लाल शाह, कविता देवी को जिलामहामंत्री, मुकेश कुमार टम्टा, सिम्मल देवी, नवीन कुमार, ओमप्रकाश को जिलामंत्री, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी व सोहन सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *