वीडीएम स्कूल जस्सोवाला में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पखवाड़ा मनाया गया 

 

विकासनगर। भारत रक्षा मंच की ओर से गुरुवार को वीडीएम स्कूल जस्सोवाला में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भारत की वीरांगनाओं की जानकारी मुहैया कराई गई। भारत रक्षा मंच के संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि भारत भूमि में पौराणिक काल से ही वीरांगनाओं और विदुषी महिलाएं पैदा होती रही हैं, जिनकी ख्याति पूरे विश्व में फैली। बताया कि अहिल्याबाई होल्कर भी ऐसी वीरांगना थी, जिन्होंने होल्कर साम्राज्य की बागडोर संभाली। अपने राज्य की सुरक्षा के साथ ही उन्होंने सुशासन का नायाब उदाहरण पेश किया। कहा कि उनकी वीरता से आसपास के राजाओं ने भी उनका गुणगान करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई, चेन्नमा, नायकी देवी रानी, अवंती बाई, रामप्यारी गुर्जर, झलकारी बाई समेत स्वतंत्रा संग्राम में योगदान देने वाली वीरांगनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संजीव कुमार, अर्चना पांडे, अनिता गुप्ता, वंदना, रितु सैनी, अंकुर, शालिनी आर्या, जितेंद्र सिंह, रुखसाना अंसारी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *