कोविड़-19 नियमों के प्रति किया जागरूक

 

अल्मोड़ा………

सोमेश्वर पुलिस कोविड़-19 के तहत लोगों को जागरूक कर रही है। विशेष तौर पर लोगों से सार्वजनिक स्थानों में आवश्यक तौर पर मास्क पहनने का अनुरोध किया जा रहा है। इस का पालन नहीं करने पर आगे 200 रुपये का जुर्माना वसूले जाने की चेतावनी भी दी जा रही है। सोमेश्वर में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट और ताकुला चौकी क्षेत्र में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल यह पहल जारी रखे हैं। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से भी यही अनुरोध किया गया। कहा गया कि नियमों का बार बार उल्लंघन होने पर कोविड-19 महामारी अधिनियम के तहत 200 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *