सर्वज्ञ में रश्मि को मिले 94.2 फीसदी अंक
रुड़की। सीबीएसई के कक्षा 12वीं के परिणाम में सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। इसमें विज्ञान वर्ग में रश्मि प्रजापति ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम पाया। कामर्स वर्ग में स्नेहा अग्रवाल ने 92.6 प्रतिशत के साथ प्रथम, वेदांत चौहान ने 90.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय और कला वर्ग में मनीष ने 80.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पाया। विद्यालय के चेयरमैन महीपाल सिंह, मैनेजिंग ट्रस्टी गोपाल पुरी, प्रधानाचार्य विकास भाटिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
