स्कालर्स एकेडमी के होनहारों ने मारी बाजी
रुड़की। सीबीएसई के कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में स्कालर्स एकेडमी रुड़की के रौनक घोष ने 96.2, देबरुप दास ने 95.8, संजय चौहान ने 93.4, रिमझिम सैनी 93.2, श्रुति गुप्ता 92.8, मानव सचदेवा 92.6, सुरभि 92.4, महरीन 91.8, काव्या 91, उज्जवल वत्स 90.8, वरदान पुरी 90.4, आकाश सैनी 90 व अंशुल धीमान ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय चेयरमैन श्याम सिंह नागयान, स्नेह नागयान व प्रधानाचार्य लीना शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
