रिश्वत मांगे तो 1064 करें डायल

रुद्रपुर। कोई लोकसेवक रिश्वत मांगे तो 1064 में शिकायत दर्ज कराए। सितारगंज तहसील की दीवारों और शीशों में टॉल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 दर्ज किया है। दो दिन पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में अफसरों के साथ बैठक में सरकारी कार्यालयों में टॉल फ्री नम्बर दर्ज करने के आदेश दिये थे। शनिवार को तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने तहसीलदार कार्यालय व रजिस्ट्रारगो कार्यालय में टॉल फ्री नम्बर दर्ज कराया है। यहां लिखा है कि राज्य सरकार के अधीन लोक सेवक काम करने या करवाने के लिए रिश्वत की मांग करता है तो सूचना 1064 पर दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *