स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नर्सिंग दिवस

रुद्रपुर। खटीमा स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मिस फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्म दिवस अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथियों ने केक काटकर मिस फलोरेंस नाइटेंगल का जन्मदिवस मनाया। छात्राओं ने मिस फ्लोरेंस के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लोहियाहेड रोड स्थित स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा जोशी लेडी हेल्थ विजिटर सिविल हॉस्पीटल, डायरेक्टर डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. शिप्रा अग्रवाल, प्रशासक विनोद मलिक, अस्पताल प्रशासक अंजनी विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य रुची खुराना ने दीप जला कर किया। छात्राओं ने नर्सिंग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों का मंत्र मुग्ध कर लिया। साथ ही कॉलेज में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
मुख्य अतिथि गंगा जोशी ने नर्सिंग दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिस फ्लोरेंस नर्सिंग की जन्मदाता है। इनके के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। इस दौरान दौरान डायरेक्टर डॉ. विवेक अग्रवाल एवं डॉ. शिप्रा अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, देवेन्द्र सेन, प्रियंका, सोनी, संगीता, पलविन्दर, दीपिका सुशमा, पुष्पा, गोविन्द जोशी, सुरज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *