गुलदार ने दिनदहाड़े बैल को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

अल्मोड़ा। चनौदा न्याय पंचायत के गुरुड़ा ग्राम पंचायत में गुलदार का आतंक व्याप्त है। गुलदार ने यहां दिनदहाड़े नंदन सिंह के बैल को मौत के घाट उतार दिया। वन पंचायत सरपंच लीला बोरा का कहना है कि वन पंचायत के समीप खेतों में गुलदार ने बैल को अपना निवाला बना लिया। इस क्षेत्र में महिलाएं खेतों में काम करती हैं तथा जंगल आना जाना मुश्किल हो गया है। वन सरपंच लीला बोरा ने वन विभाग से नंदन सिंह को मुआवजा देने की मांग की है। तथा क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्र में गुलदार ने अब तक ग्रामीणों के दर्जनों मवेशियों को निवाला बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *