भिकियासैंण में आयोजित हुआ बाल अधिकार एवं विधिक जागरूकता शिविर

अल्मोड़ा। सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल भिकियासैंण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बाल अधिकार एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट जूनियर डिवीजन आदर्श त्रिपाठी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुषप्रभाओं, साएबर अपराध, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोकाधड़ी, बाल श्रम, साइबर अपराध, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी। यहां पीएलवी हेमा पांडे, एके मिश्रा, ओम जोशी, दीपा पालीवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *