इंजीनियर्स महासंघ ने उप नेता सदन को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विधायक भुवन कापड़ी को लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को उन्होंने कहा शासनादेश के तहत 10 वर्ष की सेवा के बाद ग्रेडपे 5400, पदोन्नति की पात्रता तीन पदोन्नति/पदोन्नत वेतनमान अनिवार्य करने, अभियंताओं को अनुमन्य मोटर साइकिल/स्कूटर भत्ता, समूह ख अभियंताओं को कार अनुरक्षण भत्ता दिया जाए। वेतन विसंगति दूर की जाएं। साथ ही सहायक अभियंताओं की पदोन्नति का कोटा 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। विधायक कापड़ी ने अभियंताओं के मांग पत्र को विधानसभा में रखने का आश्वासन दिया।
