ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर, जाम लगा

रुद्रपुर। छतरपुर में रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को शुक्रवार शाम एक ट्रक चालक ने हड़बड़ी में टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे वहां एक घंटे तक जाम लग गया। मौके पर लालकुआं स्टेशन से पहुंची आरपीए) ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शाम चार बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम जा रही थी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बंद कर दिया गया। ट्रेन जैसे ही गुजरी तो बैरियर खुलने से पहले ही तेजी से आते एक ट्रक ने बैरियर में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी तरफ बैरियर लगा होने से वहां जाम लग गया। दोनों ओरर करीब एक किमी. लंबा जाम लग गया। छतरपुर बाईपास से ही भारी वाहनों की आवाजाही होती है। सूचना पर लालकुआं से आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र समेत अन्य जवान पहुंचे और मौके से आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को सीज किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में प्लास्टिक के टब आदि सामान लदा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *