यूकेडी की ‘उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा हुई  शुरू

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल की ‘उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा को शुक्रवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, विजयपाल चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अल्मोड़ा के लिए रवाना किया। नैनीताल रोड स्थित डीडी पंत पार्क से शुरू हुई यात्रा के दौरान भुवन जोशी ने बताया कि यात्रा के माध्यम से जनजागरण का प्रयास किया जाएगा। राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं, जंगली जानवरों से खेती और इंसान को हो रहे नुसान, भू-कानून लागू करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जन-जन के बीच पहुंचा जाएगा। यात्रा शुक्रवार शाम को अल्मोड़ा पहुंचेगी। शनिवार 27 मई को पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी। पांच दिनी यात्रा चंपावत, लोहाघाट और बागेश्वर भी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *