हरियाणा में बीपीएल परिवारों को बड़ी राहत, सरकार उठाएगी कोरोना के इलाज का पूरा खर्च

चंडीगढ

हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने गरीबी की रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल परिवारों को बड़ी राहत दी है। राज्य में बीपीएल परिवारों कोरोना मरीजों के उपचार का सारा खर्च हरियाणा सरकार उठाएगी। यह लाभ उन बीपीएल परिवारों को मिलेगा जो आयुष्मान भारत योजना में शामिल नहीं हैं।
इससे पहले, हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों के मरीजों के लिए 35 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना स्थिति पर प्रशासनिक सचिवों व सभी जिला उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक की। ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार के लिए हर मेडिकल कॉलेज में कम से कम 20 बेड रिजर्व रखें जाएंगे।
हरियाणा में गांवों में डोर-टू-डोर दौरा करने वाली टीमों में शामिल सदस्यों का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोविड-19 के बाद होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विशेष क्लीनिक बनाए जाएं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब तक लगभग 10 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर होम आईसोलेशन मरीजों के घर द्वार पर पहुंचाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *