डीसी व एसपी ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण
रोहतक (
कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व एसपी राहुल शर्मा व इस मुहिम में जुटे अन्य अधिकारीगण लगातार जिला के गांवों में स्थित आइसोलेशन सेंटर व कोरोना केयर सेंटर का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को उन्होंने ब्राह्मणवास स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में स्थित कोविड केयर सेंटर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दौरे के दौरान बताया कि ब्राह्मणवास स्थित इस मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए तमाम सुविधाएं जैसे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, टॉयलेट, बिजली, पानी व अन्य जरूरी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आज के दौरे का मकसद यहां स्थित 104 बैडों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को जांचना था ताकि आपातकालीन व अन्य किसी भी स्थिति में इन्हें प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि यहां के मेडिकल स्टाफ को अन्य स्थानों पर बनाए गए डे-कोविड केयर सेंटरों के लिए भी उपयोग किया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके।
