उकिमो ने ऊर्जा निगम के खिलाफ की नारेबाजी

रुड़की।   उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत ऊर्जा निगम कार्यालय पर हुई। मोर्चा के सदस्यों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उकिमो की ओर से हर माह की पहली तारीख को मासिक पंचायत की जाती है। इस बार की मासिक पंचायत सिविल लाइंस स्थित ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में हुई। उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और किसानों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि उत्तराखंड को उर्जा प्रदेश कहा जाता है। संगठन सरकार से मांग करता है कि देश के अन्य प्रदेशों की तरह किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली दी जाए। ऐसा नहीं होने पर जल्द ही इस मुद्दे पर किसान सड़कों पर उत्तरकर बड़े आन्दोलन को मजबूर होंगे। किसान नेता राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम किसानों का लगातार शोषण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *