कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

रुडकी

एसएसपी के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कलियर पुलिस ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी की रोकथाम और धरपकड़ हेतु कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर हबीबपुर नवादा तिराहे से एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थान प्रभारी धर्मेंद्र राठी का कहना है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश निवासी हबीबपुर नवादा को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।पुलिस टीम में दिनेश चौहान, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *