कोरोना से जच्चा, बच्चा का टीकाकरण भी पिछड़ा

रुडकी

कोरोना ने लगभग सारे कामधंधों पर असर डाला है। ऐसे में जच्चा और बच्चा को कई तरह की बीमारियों से बचाने को किया जाने वाला जरूरी टीकाकरण भी प्रभावित हुआ है। कहीं कोरोना के डर की वजह से लोग घर से निकलकर टीकाकरण केंद्र तक नही पहुंचे हैं, तो कहीं परिवार के किसी सदस्य के होम क्वारंटाइन या होम आइसोलेशन में होने के कारण समय पर टीके नहीं लग पाए हैं। इस स्थिति में बच्चे के मां-बाप या जच्चा के पति व ससुरालियों को चिंता होना वाजिब है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि टीकाकरण समय पर न होने के बावजूद जच्चा बच्चा की अतिरिक्त देखभाल से उनकी सुरक्षा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *